Home Crime जबरन शादी करना चाहती थी बीमार गर्लफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड ने मार डाला

जबरन शादी करना चाहती थी बीमार गर्लफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड ने मार डाला

108
0

नवी मुंबई, एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को केटामाइन का इंजेक्शन लगाकर जान से मार डाला। आरोपी ने बताया कि युवती किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। ऐसे में वह उससे शादी नहीं करना चाहता था और बीमारी का इलाज करने के बहाने उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।
पनवेल पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक, 29 मई को पनवेल के उस इलाके में एक युवती का शव बरामद हुआ, जहां हवाई अड्डा बनना है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि शव के पास किसी भी तरह की आईडी या कागजात नहीं मिला। हालांकि, 30 मई को एक ऑटो ड्राइवर को एक प्लास्टिक बैग मिला, जिसमें एक आधार कार्ड, एक पर्स और महिला के कुछ कपड़े थे। कुछ समय बाद एक शख्स पुलिस थाने पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त की। उसने खुद को युवती का भाई रमेश थोम्बरे बताया। इसके अलावा उसने ऑटो ड्राइवर को मिले सामान की पहचान की और उन्हें युवती का बताया।