मुंबई, मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर एक युवक ने रेलवे ट्रैक के बेहद ही करीब से दो वीडियो बनाए थे, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है.
पहले वीडियो में एक युवक हल्की रोशनी में एक गन के साथ रेलवे ट्रैक के बेहद ही करीब बैठा है और उसके पीछे से ट्रेन गुजर रही है. इस दौरान वह गन उठाता है और खुद को शूट करने का अभिनय करता है. इस दौरान वह रोने की एक्टिंग भी करता है, जबकि दूसरे वीडियो में वह गन को अपने कनपटी पर लगाता है और खुद को शूट करने का अभिनय करते हुए पटरी के बीचोबीच लेट जाता है.
रेलवे पुलिस ने इस युवक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है. रेलवे पुलिस के मुताबिक इस युवक का नाम अरमान खुर्शीद शेख है और वह घाटकोपर वेस्ट का रहने वाला है.
रेलवे पुलिस ने जब इस वीडियो की जांच की तो पाया कि यह वीडियो अंधेरी स्टेशन के पास बनाया गया है. इसके बाद अंधेरी रेलवे पुलिस की एक टीम इस युवक के घर पर गई, लेकिन वह पहले ही वहां से गायब हो चुका था, क्योंकि उसे यह भनक लग चुकी थी कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, अरमान खुर्शीद पर पहले भी बाइक स्टंट करने के लिये एक मामला दर्ज है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


