Home Crime पालघर में भूकंप के झटके, घर से बाहर भागकर लोगों ने बचाई...

पालघर में भूकंप के झटके, घर से बाहर भागकर लोगों ने बचाई जान

43
0
पालघर, महाराष्ट्र के पालघर जिले में आज सुबह तकरीबन 11:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गयी। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे। मायानगरी मुंबई से पालघर की दूरी महज 120 किलोमीटर के आसपास है। महाराष्ट्र के आदिवासी जिले के रूप में भी इसे जाना जाता है। पालघर जिले में अक्सर भूकंप आने की खबर अब आम हो गई है। जिले के कुछ इलाकों में तो कभी कभी जमीन में कंपन भी महसूस की जाती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती की सतह कई परत में बंटी होती है। जिनमें प्लेट्स होती हैं। जब ये प्लेट्स एक दूसरे से टकराती हैं तब भूकंप आता है। हालांकि ये प्लेट्स एक दूसरे से जुड़ी होती हैं।