महाराष्ट्र में नासिक जिले के इगतपुरी में आज सुबह-सुबह मानस रिसॉर्ट के एक हिस्से में पुलिस ने छापा मारा. इस रिसॉर्ट के स्काइ ताज विला नाम के बंगले में रेव पार्टी शुरू होने की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत हरकत में आई. नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेड मारी.
बंगले के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक शुरू था. डांस और मस्ती शुरू थी. रेव पार्टी चल रही थी. इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली 4 महिलाएं भी शामिल थीं. इनमें से एक महिला ने बिग बॉस में भी भाग लिया है. पार्टी में कुल 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थीं. पुलिस ने इन 22 लोगों पर कार्रवाई की है.
दूसरी ओर, बर्थडे के लिए ड्रग्स पार्टी करने वाली एक बॉलिवुड अभिनेत्री को कुछ दिनों पहले मुंबई में पकड़ा गया था. सांताक्रुज इलाके के फाइव स्टार होटल में संबंधित अभिनेत्री को उसके दोस्तों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था.
पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने छापेमारी की और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ पकड़ा गया. वह होटल के एक रूम में अपने दोस्त के साथ चरस पी रही थी. उसके दोस्त आशिक हुसैन को भी पुलिस ने अरेस्ट किया था. इसके बाद सांताक्रुज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया. दोनों को कोर्ट में हाजिर किया गया और फिर वे जमानत पर छूटे. वह बॉलिवुड सहित तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी है.
ड्रग्स और डर्टी चीजों का बॉलिवुड कनेक्शन लगातार सामने आ रहा है, बारबार सामने आ रहा है. आए दिन रेव पार्टी और ड्रग्स पार्टी में शामिल लोगों में किसी ना किसी का बॉलिवुड कनेक्शन सामने आ जाता है. आज इगतपुरी की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड ने फिर इसकी एक मिसाल दी है कि ड्रग्स, दारू और पार्टी कल्चर किस कदर बॉलिवुड में अंदर तक समा गया है. आज जब कि देश-दुनिया और महाराष्ट्र में कोरोना काल है, जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की गुहार है, ऐसे गैरजिम्मेदार लोगों को इनसे फर्क नहीं पड़ता, इनकी तो पावरी हो रही है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


