भायंदर, सरकारी भूखंड पर बने एक होटल पर कल मनपा ने हथौड़ा चलाया। यह होटल भायंदर-पश्चिम के उत्तन परिसर में स्थित था। यह कार्रवाई राज्य के राजस्व विभाग व मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने संयुक्त रूप से की। गोराई व उत्तन परिसर में बड़े पैमाने पर सरकारी भूखंडों पर अतिक्रमण किया जा रहा है।
बता दें कि भायंदर-पश्चिम में उत्तन, चौक, पाली व डोंगरी परिसर में हजारों एकड़ सरकारी भूखंड हैं। हाल ही में मुंबई उच्च न्यायालय ने मैंग्रोज वन संरक्षित किए जाने का आदेश जारी किया था। इसके अनुसार राज्य सरकार के राजस्व व वन विभाग ने मीरा-भायंदर क्षेत्र में करीब ३,५०० एकड़ सरकारी भूखंड वन क्षेत्र के रूप में आरक्षित घोषित किया है तथा उन भूखंडों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश अपर तहसीलदार नंद कुमार देशमुख ने मनपा आयुक्त दिलीप ढोले को दिया था। होटल पर हुई तोड़क कार्रवाई मनपा आयुक्त दिलीप ढोले व अपर तहसीलदार नंदकिशोर देशमुख के मार्गदर्शन में मनपा उपायुक्त (अतिक्रमण) अजित मुठे, मंडल अधिकारी प्रशांत कापडे, अतिक्रमण विभाग प्रमुख नरेंद्र चव्हाण, प्रभाग अधिकारी हंसराज मेश्राम, कनिष्ठ अभियंता योगेश भोईर, संदीप जटालकर व अतिक्रमण पुलिस निरीक्षक माणिक पाटील ने की।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


