मुंबई, बोरीवली इलाके में पुलिस ने एक वकील पर तलवार से हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार घायल वकील का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का नाम सत्यदेव जोशी बताया जा रहा है। 18 जुलाई को हुई इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
यह घटना रविवार (18 जुलाई) की है। किसी ने मौका-ए-वारदात पर इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई। जानकारी के अनुसार वकील जोशी का कुछ लोगों के साथ बोरीवली के दहिसर कंदरपाड़ा इलाके में एक मैदान के पास बने एक निजी भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है, जिसके एक पक्ष के वकील सत्यदेव जोशी हैं। आरोप है कि वे लोग जो इस निजी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे, उन्होंने ही वकील सत्यदेव जोशी पर सरेआम तलवार से हमला किया। इस हमले में वकील सत्यदेव के अलावा उनके जूनियर वकील भी घायल हुए हैं।
खुलेआम हुई इस घटना के मामले में मुंबई पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 307, 326, 324, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


