Home Maharashtra चालों में भी शौचालय बनाने की अनुमति देगी मनपा

चालों में भी शौचालय बनाने की अनुमति देगी मनपा

177
0

मुंबई : पुरानी चालों के हर घरों में शौचालय निर्माण करने की अनुमति देने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है, जिसकी नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बैठी चालों में लोगों को अभी भी सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। कोरोना काल में प्रशासन को खुद का शौचालय होना जरूरी महसूस हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए मनपा ने सभी घरों में शौचालय बनाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मनपा विकास नियोजन और इमारत प्रस्ताव विभाग के विशेष प्रकोष्ठ को मनपा प्रशासन ने व्यापक योजना बनाने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण मुंबई में प्रत्येक मंजिल पर सभी घरों के लिए एक सार्वजनिक शौचालय है. इन शौचालयों तक पहुंचने में वरिष्ठ नागरिकों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को शौच के लिए अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है, जिसमें महिलाओं को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ती है।