मुंबई : 15 अगस्त से मुंबई के लोकल ट्रेन के दरवाजे खुलने का इंतजार खत्म होने वाला है। इसकी घोषणा सीएम उद्धव ठाकरे ने की है। रविवार की देर शाम जनता को संबोधित करते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज ले ली हैं, उन्हें मुंबई लोकल में यात्रा की इजाजत होगी। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के बाद सरकार पर मुंबई लोकल खोले जाने का दबाव बढ़ गया था। हाईकोर्ट ने लोकल को लेकर सकारात्मक निर्णय लिए जाने का निर्देश राज्य सरकार को दिया था ।
सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि अभी भी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लोगों को संयम बरतने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि मुंबई लोकल में यात्रा के लिए एक एप जारी किया जाएगा। दोनों डोज ले चुके लोग अपना सर्टिफिकेट लोड करेंगे उसके बाद उन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से यात्रा की इजाजत दी जाएगी। दूसरा डोज कंप्लीट करने के 14 दिन बाद वालों को ही लोकल में यात्रा की इजाजत होगी। उल्लेखनीय है कि गत अप्रैल से ही आम लोगों के लिए लोकल के दरवाजे बंद हैं। अब 15 अगस्त से शर्तों के साथ लोकल में यात्रा की परमिशन देने की घोषणा से लोगों ने राहत की सांस ली है।
सीएम ने कहा कि मुंबई में 19 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल चुकी है। ये लोग लोकल में यात्रा के लिए पात्र होंगे। यह संख्या रोजाना बढ़ती जाएगी। फिलहाल मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल का संचालन अत्यावश्यक कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है। सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे अपनी क्षमता के 80 प्रतिशत लोकल का संचालन कर रही है। अब 15 अगस्त से शर्तों के साथ सभी को लोकल में यात्रा की परमिशन देने की घोषणा से लोगों ने राहत की सांस ली है। मुंबई लोकल में आम जनों को यात्रा की परमिशन न मिलने से लोगों की आर्थिक हालत ख़राब हो गई है। बड़ी संख्या में मजबूरी में बिना टिकट लोग लोकल में यात्रा कर रहे थे। उधर, यात्री संगठनों के साथ मनसे, बीजेपी जैसे राजनीतिक दलों ने मुंबई लोकल सभी के लिए खोलने आंदोलन शुरू कर दिया था।





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


