ठाणे, जिले की एक कोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जो एक सीनियर अधिकारी को ब्लैकमेल करने और उससे पैसे कर उससे पैसे की उगाही करने के कथित अपराध में पत्रकार होने का दावा करता है.
दरअसल, ये मामला मुंबई के ठाणे इलाके का है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ठाणे के रहने वाले बीनू निनन वर्गीस और दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट पी जी इनामदार ने बुधवार को वारंट जारी किया और कपूरबावडी पुलिस स्टेशन, ठाणे शहर को आदेश दिया कि आरोपी बीनू निनन वर्गीस पर आईपीसी की 384, 385 , 34 का आरोप है. कोर्ट ने उस आरोपी को गिरफ्तार करने और उसे कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी बीनू निनन वर्गीस ने खुद को पत्रकार बताया था. जिसमें आरोपी ने पीड़ित नगर निगम अधिकारी को ब्लैकमेल करने और उससे 3 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में लगाए गए आईपीसी की धाराएं जबरन वसूली और कई लोगों द्वारा कथित आरोपों से संबंधित हैं. वहीं, ठाणे के उप नगर आयुक्त विश्वनाथ केलकर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, कपूरबावड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया था बीनू निनन वर्गीस और एक महिला सहित दो अन्य पर कथित तौर पर नगर निगम अधिकारी को ब्लैकमेल करने और उससे 3 लाख रुपए की वसूली करने का आरोप लगाया है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


