महाराष्ट्र के कई जिलों की मंडियों में टमाटर के दाम ना मिलने से परेशान किसानों ने टमाटर फेंको आन्दोलन शुरू किया है. गुस्साए किसानों ने प्रदेश की कई मंडियों में टमाटर फ़ेंककर व्यापारियों का विरोध किया. औरंगाबाद और नासिक सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में किसानों को टमाटर (Tomato) 1 और 2 रुपये प्रति किलो की दर से बेचना पड़ रहा है.
व्यापारी 40 रुपये किलो बेच रहे हैं. इसके बावजूद सरकार बिचौलियों और ऐसे मुनाफाखोर व्यापारियों पर अंकुश लगाने का कोई काम नहीं कर रही. गुस्साए किसानों ने प्रदेश की कई मंडियों में टमाटर फेंक कर अपना विरोध (Tomato Protest) जताया. उन्होंने इसे टमाटर फेंको आंदोलन का नाम दिया. किसानों का कहना है कि लाखों की लागत के बाद भी उनको उचित दाम नहीं मिल रहा.
गुजरात के बड़ोदरा से केले और चीकू लेकर किसान रेल दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन के लिए रवाना हुई . रेल मंत्रालय ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. रेलवे के मुताबिक गुजरात के बड़ोदरा से रविवार को किसान रेल 200.5 टन केला और 7.6 टन चीकू लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी जो सोमवार को दिल्ली पहुंच गयी है. उपज को नया बाजार मिलने से किसानों को लाभ मिलेगा. किसान रेल के जरिए परिवहन पर किसानों को भाड़े में 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिल रही है.
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि राज्य में धान की खरीदी 25 सितंबर से और बाजरा की खरीदी 01 अक्टूबर से शुरू होगी. सरकार के इस फैसले से किसान खुश हैं. किसानों ने फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है.
खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार अब तिलहन के उत्पादन को लेकर गंभीर है. राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) चंबल के बीहड़ों में किसानों के सहयोग से हाईब्रिड बीज उगाने का काम करेगा. सरकार की हाईब्रिड बीज उगाने की यह योजना कामयाब रही तो मध्यप्रदेश के चंबल का इलाका तिलहन की खेती और खाद्य तेल उत्पादन का एक बड़ा हब बन सकता है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


