नई मुंबई, गत १५ अगस्त की रात नई मुंबई के पनवेल इलाके में एक ५४ वर्षीय पुलिसकर्मी शिवाजी सानप की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि सानप की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। सानप की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या कराई गई थी। सानप की एक महिला साथी पुलिसकर्मी ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी। इस ‘किलर’ लेडी कॉप ने हत्यारों को सुपारी देकर ये हत्या करवाई थी। यह खुलासा नई मुंबई पुलिस की जांच में हुआ है।
बता दें कि घटनावाली रात शिवाजी सानप, कुर्ला से लोकल ट्रेन द्वारा पनवेल स्टेशन पहुंचे थे। वहां ट्रेन से उतरकर मालधक्का रोड की ओर जा रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सानप को कुचल दिया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने सानप को मृत घोषित कर दिया था। सानप के परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सानप की मौत को लेकर आशंका जताई थी। मामला पुलिसकर्मी की मौत से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी गंभीरता से जांच के आदेश दिए थे। पनवेल शहर पुलिस ने पनवेल रेलवे स्टेशन के पास के सीसीटीवी फुटेजों की जांच की तो पता चला कि नैनो कार से आए कुछ संदिग्धों ने अपनी कार स्टेशन के बाहर खड़ी की और ट्रेन से कुर्ला गए और वहां से वे सानप का पीछा करते हुए वापस पनवेल स्टेशन आए थे। उन लोगों ने पनवेल स्टेशन के बाहर भी सानप का पीछा किया था। पुलिस ने नैनो कार के नंबर से उक्त संदिग्धों को हिरासत में लिया तो मुख्य साजिशकर्ता का नाम सामने आया, जो कि सानप की पूर्व सहकर्मी थी। दोनों साथ में एक ही पुलिस थाने में तैनात थे। उस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। उसी की खुन्नस में महिला पुलिसकर्मी ने अपनी बिल्डिंग के गार्ड के बेटे को सानप की सुपारी दी थी और बाद में गार्ड के बेटे ने अपने दोस्तों की मदद से सानप की सड़क हादसे में हत्या कर दी थी।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


