मुंबई, साकीनाका जैसी घटना को अंजाम देनेवाले नराधमों का नाश करने का संकल्प अब पुलिस ने लिया है। इसके लिए हर पुलिस स्टेशन में निर्भया स्क्वॉड बनाया जा रहा है। इस स्क्वॉड की कमान महिला अफसर के हाथ होगी। इसके साथ ही यह स्क्वॉड उन हॉटस्पॉट और संवेदनशील जगहों पर नियमित गश्त करेगी।
बता दें कि साकीनाका घटना के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर निर्देश दिया कि जिन ठिकानों में महिलाओं की सक्रियता है, वहां पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाए। जहां पर महिलाओं पर हमले होने की आशंका हो और जहां उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता लगती हो, वहां पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि हर पुलिस स्टेशन में महिला अधिकारी को शामिल किया जाए और निर्भया टीम तैयार की जाए। उसके अनुसार हर पुलिस स्टेशन में निर्भया स्क्वॉड तैयार किया जा रहा है। इस टीम में महिला अधिकारियों का समावेश होगा, जो महिलाओं से संबंधित शिकायत मिलने पर तुरंत ध्यान देंगी। इसके साथ ही शहर के हॉट स्पॉट की पहचान करेंगी। ये निर्भया स्क्वॉड उन सभी हॉट स्पॉट पर पेट्रोलिंग बढ़ाएंगे ताकि महिलाओं को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही उन परिसरों के अपराधियों पर भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा गृह विभाग को मिले निर्देश के बाद पुलिस निर्भया स्क्वॉड का गठन कर रास्तों पर मिलनेवाली अकेली बेसहारा महिला को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएगी। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।
शहर के हॉट स्पॉट या भी़ड़ वाली जगहों पर अपराध को रोकने के लिए और अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज काफी कारगर है। ऐसे में अहम ठिकानों पर ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी वैâमरे लगाए जाएं। इस तरह मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को ये अहम निर्देश दिए ताकि ऐसी घटनाएं फिर न दोहराई जा सके। ऐसे में अब इन स्पॉट की पहचान की जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


