Home Crime तकरीबन 500 दाऊद गैंग के गुर्गों की जांच

तकरीबन 500 दाऊद गैंग के गुर्गों की जांच

41
0

मुंबईः दाऊद गैंग का आतंकी मोड्यूल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने तकरीबन 500 दाऊद गैंग के गुर्गों की जांच की. हालही में दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से आतंकी साज़िश का पर्दाफ़ाश किया गया था. जिसमें पता चला की इस साज़िश के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था. इस मामले के बाद से मुंबई पुलिस और भी अलर्ट पर आ गई है और जितने भी दाऊद गैंग से जुड़े लोग हैं उन्हें एक्जामिन करने का काम शुरू कर दिया है. सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच ने अबतक क़रीब 500 ऐसे लोगों की जांच की है जो लोग दाऊद गैंग से जुड़े हुए थे या ऐसे किसी मामले में उनका नाम सामने आ चुका है.
सूत्रों ने बताया की कई एजेंसियां हैं जो की इस मामले की जांच अपने अपने नेटवर्क की मदत से कर रही है और इनका मानना है कि ये ऐसे आतंकी संघटना है जो की आतंकी साज़िश को अंजाम देना चाहती है वो अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क का इस्तेमाल करके जैसे की 1993 में किया गया था. एजेंसी की माने तो आतंकी संघटन ने पाकिस्तान में पल रहे अंडरवर्ल्ड को बहुत बड़ी धनराशि दी है ताकि वो अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर १९९३ की तरह ही मेट्रो सिटी में धमाकों को अंजाम दे सके.
जांच एजेंसियों में बताया की अंडरवर्ल्ड ने इस बार ऐसे लोगों का इस्तेमाल किया है जिन लोगों का कोई नया या हालही में क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की हम हर आरोपी पर नज़र रखते हैं जिनका नाम दाऊद गैंग से जुड़ा हुआ होता है और ख़ासकर उस गैंग के लिए क्राइम कर गिरफ़्तार हुआ होता है.