Home Crime १४ साल के लड़के पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया

१४ साल के लड़के पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया

38
0

मुंबई, मुंबई के आरे कॉलोनी में फिर तेंदुए ने एक १४ साल के लड़के पर जानलेवा हमला किया है। यह हमला आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर-१३ में हुआ। बता दें कि तेंदुए ने हमला कर लड़के को जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया लेकिन लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ लड़के को छोड़कर जंगल में भाग गया। एक बार फिर तेंदुए के हमले से यह साबित हो गया कि अब भी आरे कॉलोनी के जंगल में लोगों पर हमला करनेवाला तेंदुआ खुलेआम घूम रहा है। अब तक तेंदुए का आरे कॉलोनी के आस-पास किसी इंसान पर ८वां हमला है।
वन विभाग की टीम ने अब तक २ साल के एक तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी पाई है जबकि तेंदुए के २ बच्चों को रेस्क्यू किया और दोबारा घने जंगल में छोड़ दिया है। आरे कॉलोनी में २ अक्टूबर को भी तेंदुए ने कुत्तों पर हमला किया था, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में भी वैâद हुई थीं। वन विभाग ने बार-बार तेंदुए के हमलों के कारण लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंगल के आस-पास गश्त बढ़ा दी है।