Home Maharashtra जन्मदिन पर दिखाया शक्तिप्रदर्शन; अमित ठाकरे लड़ सकते हैं चुनाव

जन्मदिन पर दिखाया शक्तिप्रदर्शन; अमित ठाकरे लड़ सकते हैं चुनाव

15
0

मुंबई, महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकर परिवार के एक और सदस्य की एंट्री होने जा रही है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे अपने बेटे अमित ठाकरे को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. अमित ठाकरे के जन्मदिन जिस तरह से शक्तिप्रदर्शन किया गया उससे यह साफ हो गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अमित ठाकरे सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. मुंबई में अधिकतर जगहों पर अमित ठाकरे के कई होर्डिंग भी लगाए गए हैं.
पीएम मोदी और अमित ठाकरे साथ मंच पर दिख चुके हैं
महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा से ठाकरे परिवार का दबदबा रहा है. इस लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन के साथ हैं तो राज ठाकरे एनडीए के साथ हैं. अमित ठाकरे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर किया था. उन्होंने पिता राज ठाकरे के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी किया था. इस लोकसभा चुनाव की कई रैलियों में भी अमित ठाकरे पिता राज ठाकरे के साथ नजर आ चुके हैं.