मुंबई, मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज वसूली के एक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के घर के बाहर नोटिस लगा दिया है। इस नोटिस के माध्यम से परमबीर को १२ अक्टूबर तक हाजिर होने और अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। परमबीर के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में वसूली की शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में परमबीर सिंह के अलावा कुछ पुलिसकर्मी और दो आम नागरिकों के नाम शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक किसी भी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एंटीलिया केस में एनआईए द्वारा दायर चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है कि परमबीर को भी इस क्राइम की जानकारी थी। एनआईए ने इसी सिलसिले में अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए परमबीर सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाना चाहा लेकिन एजेंसी परमबीर सिंह को ट्रेस नहीं कर पा रही है। एनआईए की टीम छत्तीसगढ़, रोहतक सहित कई अन्य जगहों पर गई परंतु परमबीर सिंह नहीं मिले।
मुंबई। सीबीआई के डायरेक्टर और पूर्व महाराष्ट्र डीजी सुबोध कुमार जायसवाल को साइबर सेल ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। इस नोटिस के माध्यम से १४ अक्टूबर को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट का डाटा लीक करने के मामले में साइबर सेल जांच कर रही है। इसी संबंध में साइबर सेल ने सुबोध कुमार को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत ईमेल से नोटिस भेजा है।





Users Today : 57
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 400
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today : 81
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 557
Views Last 30 days : 1161
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


