Home Crime NCB – नवाब मलिक आमने-सामने

NCB – नवाब मलिक आमने-सामने

44
0

मुंबई : महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद समीर खान को बीजेपी के इशारे पर फर्जी ड्रग्स केस में फंसाया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को उनके पास से कोई प्रतिबंधित नशीला पदार्थ नहीं मिला था। 9 जनवरी को समीर की पहचान के साहिस्ता फर्नीचरवाला के पास से साढ़े सात ग्राम हर्बल तंबाकू जब्त किया गया था। फॉरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि भी हुई, जबकि NCB ने 200 किलो गांजा जब्त करने का दावा किया था। मलिक ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इतनी बड़ी एजेंसी NCB तंबाकू और गांजे में फर्क नहीं कर पाती है।
समीर को जमानत पर रिहा किया गया
नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इससे कुछ देर पहले ही मुंबई की एक विशेष अदालत ने समीर खान को जमानत दी थी। हालांकि, NCB ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है। खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सेलिब्रिटी मैनेजर राहिल फर्नीचरवाला और ब्रिटिश नागरिक करन सेजनानी के साथ पकड़ा गया था। NCB ने इन पर ड्रग्स जमा करने, उसे बेचने और खरीदने का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, NCB उनके खिलाफ अदालत में पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाई। NCB ने समीर को ड्रग्स मामले में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उनके पास से बड़ी मात्रा ने नशीला पदार्थ मिला था।