मुंबई : मुंबई में जैसे-जैसे आर्यन खान का मामला खिंचता जा रहा है, NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जुबानी हमले भी तेज हो गये हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दरअसल अवैध वसूली की साजिश में जुटे हैं और इसकी प्लानिंग उनके दुबई और मालदीव दौरे में बनी थी। उन्होंने ये भी कहा कि वानखेड़े कठपुतली की तरह हैं और लोगों के खिलाफ फर्जी मामले उठाते हैं। मलिक ने वानखेड़े को चेतावनी देते हुए कहा कि एक साल के भीतर उनकी नौकरी चली जाएगी।
इसके जवाब में NCB और खुद समीर वानखेड़े ने कुछ डाक्यूमेट शेयर किये हैं, जिसके मुताबिक समीर कभी भी दुबई नहीं गये। साथ ही मालदीव की यात्रा भी उन्होंने डिपार्टमेंट की मंजूरी लेकर की थी, जिसमें उनका परिवार भी साथ था। समीर वानखेड़े ने साफ कहा कि उन पर लगाये गये सारे आरोप तथ्यहीन हैं और वो किसी भी दवाब के आगे नहीं झुकेंगे।
एनसीपी नेता नवाब मलिक के बयान पर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने साफ कहा कि अगर देश की सेवा करने या ड्रग्स मामले में ईमानदारी से काम करने की वजह से उनकी नौकरी जाती है, तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि मैं एक छोटा सरकारी अधिकारी हूं। वे(नवाब मलिक) बड़े मंत्री हैं। ड्रग्स का सफाया करने की कोशिशों के लिए अगर वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, तो मैं उसका स्वागत करता हूं। उन्होंने इस मामले में अपने विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही।
नवाब मलिक ने वानखेड़े पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारे पास फर्जी मामलों के सबूत हैं। उन्होंने ये भी कहा “मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि तब तक नहीं रुकूंगा जब तक मैं तुम्हें जेल में नहीं डाल दूंगा। ” अब समीर वानखेड़े की कानूनी कार्रवाई की बात पर उन्होंने कहा कि अगर वो कानून का रास्ता अपनाएंगे, तो मेरे पास की कानूनी कदम उठाने का अधिकार है। भविष्य में ये पक्का होने वाला है।
नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि कोविड महामारी के दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव में थी। ऑफिसर और उनका परिवार भी वहीं था। मलिक ने आरोप लगाया कि “हमें यकीन है कि यह ‘उगाही’ मालदीव, दुबई में हुई थी, मैं जल्द ही आपको तस्वीरें दूंगा.” नवाब मलिक का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बाद, NCB ने एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की। मलिक ने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में NCB की दखलंदाजी शुरू हो गई है। रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके के फंसाने की कोशिश की गई, इसके साथ ही अन्य लोगों को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


