Home Crime टूरिज्म सेक्स रैकेट, लड़कियां मुंबई की, ग्राहक मुंबई के, लेकिन बुकिंग गोवा...

टूरिज्म सेक्स रैकेट, लड़कियां मुंबई की, ग्राहक मुंबई के, लेकिन बुकिंग गोवा के होटलों में होती थी

74
0

मुंबई : देश की मायानगरी मुंबई में टूरिज्म सेक्स रैकेट चल रहा था। क्राइम ब्रांच के सीनियार इंस्पेक्टर मनीष श्रीधनकर ने बताया कि हमने इस केस में दो आरोपियों वर्षा परमार और अबरुन अमजद शेख को गिरफ‌तार किया है। ग्राहक इन दोनों से संपर्क करते थे। यह दोनों लड़कियों के फोटो भेजते थे। दो रातों का रेट फिक्स होता था, लेकिन मुंबई पुलिस की किसी रेड के डर में होटल मुंबई में नहीं, बल्कि गोवा में बुक कराए जाते थे। ग्राहक को गोवा जाने के लिए खुद के और लड़कियों दोनों के एयर टिकट बुक कराना होता था। मुंबई एयरपोर्ट्स से सब साथ निकलते थे। लड़कियों के साथ दलाल भी। दो दिन बाद लडकी और ग्राहक दोनों वापस मुंबई आ जाते थे। इसका टिकट भी ग्राहक ही बुक करता था।
इन दोनों का पिछले कई सालों से यह रैकेट चल रहा था। आरोपी अतीत में गिरफ्तार भी हुए हैं और बाद में जमानत पर छूट गए। ग्राहकों ने लड़कियों के लिए होटल सिफँ गोवा में नहीं, लोनावाला और महाबलेश्वर में भी दलालों के कहने पर बुक करवाए। जो मोटी कमाई वाले ग्राहक हैं, वह सेक्स के लिए इन दिनों छोटी जगह के बजाए पुणे में कमरे बुक करा रहे हैं। परिवार में मुंबई के बाहर ऑफिस का काम बता देते हैं, लेकिन हकीकत में दो दिन वह दलाल के साथ लड़कियां लेकर गोवा की फ्लाइट पकड़ लेते हैं।