मुंबई, अगले चार दिनों तक वैक्सीन की डोज नहीं मिलेगी. दिवाली के चार दिन सरकारी और बीएमसी द्वारा संचालित कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे. यानी 4 नवंबर से 7 नवंबर के बीच वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे. ये वैक्सीनेशन सेंटर सोमवार से दोबारा शुरू किए जाएंगे. मुंबई महानगरपालिका ने यहजानकारी दी है.
बीएमसी ने यह स्पष्ट किया है कि कोविड वैक्सीन के स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. सोमवार यानी 8 नवंबर 2021 से वैक्सीनेशन का कार्यक्रम पहले की तरह ही शुरू किया जाएगा. बीएमसी ने यह जानकारी देते हुए नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है. मुंबई में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में बीएमसी को कामयाबी हासिल हो रही है. मुंबई में कोरोना संक्रमण दर में खासी कमी दिखाई दे रही है. यह हफ्ते में 0.04 फीसदी तक आ गया है. दो महीने पहले यह दर 0.06 फीसदी थी. मुंबई में कोरोना संक्रमण के दुगुने होने की कालावधि भी बढ़ कर 1 हजार 596 तक पहुंच गई है. साथ ही अब शहर में झोपडपट्टी और चॉल में कहीं कंटेनमेंट जोन बाकी नहीं रह गए हैं.
मंगलवार को मुंबई में 228 नए कोरोना केस सामने आए. 474 लोग कोरोना से ठीक होकर घर गए. अब तक मुंबई में कुल 7 लाख 34 हजार 212 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. कोरोना से ठीक होने की दर 97 फीसदी तक पहुंच गई है. मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य भर के जिलाधिकारियों और कोरोना टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की. मुख्यमंत्री ने इस बैठक में निर्देश दिया कि 30 नवंबर तक हर जिले में 100 फीसदी वैक्सीनेशन होना सुनिश्चित किया जाए. यानी वैक्सीनेशन के लिए योग्य सभी को कोरोना वैक्सीनेशन की कम से कम एक डोज दे दी जाए. इसके अलावा जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली हुई है, उन्हें समय पर दूसरी डोज दी जाए. जो दुर्गम इलाके हैं, वहां मोबाइल यूनिट से वैक्सीन घर-घर जाकर दी जाए.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


