मुंबई : बीएमसी के पार्षदों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दे दी। इस हिसाब से बीएमसी के निर्वाचित सदस्यों-नगरसेवकों की संख्या अब 236 हो जाएगी। मुंबई नगर निगम अधिनियम (1888 का 3) की धारा 5 में 227 निर्वाचित सदस्य हैं। यह संख्या 2001 की जनगणना पर आधारित है। 2011 की जनगणना के बाद से निर्वाचित सदस्यों की संख्या में कोई बदलाव नहीं आया है और संख्या वही रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार 2001 से 2011 के बीच बीएमसी की जनसंख्या में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
जनसंख्या में इस वृद्धि, बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए बढ़ा हुआ प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना आवश्यक था। तदनुसार, निर्वाचित सदस्यों की संख्या में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसी के अनुरूप कैबिनेट ने निर्वाचित सदस्यों यानी नगरसेवकों की संख्या बढ़ाकर 236 करने को मंजूरी दी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


