मुंबई, ऑटो रिक्शे में बैठी पत्नी ने जब पति को बात करने से मना कर दिया, तो गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। चेंबूर के अशोक नगर में हुए इस मर्डर से लोग स्तब्ध हैं। आरसीएफ पुलिस ने आरोपी पति अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है।
अपना 21 वां जन्मदिन मनाए अकांक्षा को अभी एक सप्ताह ही हुआ था। हंसमुख स्वभाव वाली अकांक्षा की हत्या से उसके परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अक्षय और आकांक्षा खरतमल की शादी 2019 में हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। शादी के शुरू के दिनों में दोनों बेहद खुश थे, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। शादी के चार महीने बाद ही आकांक्षा मायके में रहने लगी।
बुधवार की सुबह आकांक्षा कहीं जा रही थी। अक्षय ने बाइक से उसके रिक्शे का पीछा किया और अशोक नगर में ही ऑटोरिक्शा को बीच सड़क पर रोक दिया। फिर वह रिक्शे में बैठने का प्रयास करने लगा। अक्षय कुछ बात करना चाहता था, लेकिन आकांक्षा ने उसकी बातों को अनसुना कर उसे बात करने से मना कर दिया। इससे नाराज अक्षय ने एक धारदार हथियार से आकांक्षा पर जानलेवा हमला कर दिया भाग गया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


