Home Crime समीर वानखेड़े होंगे बर्खास्त? हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

समीर वानखेड़े होंगे बर्खास्त? हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

290
0

मुंबई, क्रूज ड्रग्स मामले से चर्चा में आए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आर्यन खान सहित उनके दोस्तों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने से समीर वानखेड़े की जांच पर संदेह जताया जा रहा है। अब जाति प्रमाण पत्र समीर वानखेड़े के लिए जंजाल बन गया है। समीर वानखेड़े को बर्खास्त करने की एक याचिका मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। मुंबई पुलिस भी समीर वानखेड़े के जाति प्रमाण पत्र की जांच कर रही है।
एनसीबी अधिकारी वानखेड़े एक तरफ एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर हैं, वहीं अब आम लोग भी सवाल उठाने लगे हैं। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर समाजसेवी अशोक महादेव कांबले ने वकील नितिन सातपुते के माध्यम से मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
इस याचिका में कहा गया है कि समीर वानखेड़े ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल होने के दौरान अपनी जाति और धर्म का खुलासा नहीं किया था, लिहाजा समीर को बर्खास्त किया जाए। याचिका में कहा गया है कि वानखेड़े ने मुस्लिम होने की बात छिपाकर सिविल सर्विस में नौकरी हासिल की थी। इस मामले को देख रही जांच समिति से भी वह शिकायत कर चुके हैं।