Home Crime एसटी हड़ताल का जल्द होगा समाधान!

एसटी हड़ताल का जल्द होगा समाधान!

32
0

मुंबई, एसटी हड़ताल पर अपनाई जानेवाली भूमिका को लेकर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की अनिल परब और अजीत पवार के साथ चर्चा हुई है। शरद पवार की बातों से लग रहा है कि एसटी हड़ताल पर कोई न कोई रास्ता जल्द निकलेगा। इस तरह का भरोसा शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने शरद पवार से हुई मुलाकात के बाद जताया है।
शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने मंगलवार को यशवंतराव चव्हाण सेंटर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गर्इं। हालांकि इस मुलाकात पर संजय राऊत ने कहा कि शरद पवार के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एसटी का विषय जल्द ही समाप्त हो जाएगा। एसटी कर्मचारियों की समस्याओं से सभी को सहानुभूति है। एसटी कर्मचारियों के लिए जो किया जा सकेगा, सरकार वह अवश्य करेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को शरद पवार, अनिल परब और अजीत पवार के साथ हुई बैठक से मैं समझ गया कि शरद पवार ने कुछ सकारात्मक सुझाव दिए हैं।
अनिल परब के घर पर स्याही फेंके जाने की घटना पर संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में माहौल को कौन भड़का और क्यों भड़का रहा है? इसके पीछे का मकसद सभी जानते हैं। एसटी हड़ताल में तेल कौन डाल रहा है और क्यों? इस संबंध में हमारे पास जानकारी है। महाराष्ट्र में आग लगाने की कोशिश अमरावती से लेकर एसटी हड़ताल तक की जा रही है।