Home Crime बिटकॉइन में व्यापारी को हुआ भारी नुकसान

बिटकॉइन में व्यापारी को हुआ भारी नुकसान

172
0

वसई, एक व्यापारी ने बिटकॉइन में निवेश किया और गाढ़ी कमाई के १० लाख रुपए गवां दिए। भारी नुकसान होने के बाद उसने पत्नी और पुलिस को आपबीती बताई। वसई पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के चंद घंटों में ही घटना का खुलासा कर दिया है। बता दें कि सुभंत यशवंत लिंगायत विरार का रहनेवाला थोक व्यापारी है। सुभंत लिंगायत अपनी बेटी की शादी करने के लिए १० लाख रुपए रखे थे। उनकी बेटी की ८ दिसंबर को शादी होनेवाली है लेकिन लिंगायत अधिक पैसे कमाने के चक्कर मे १० लाख रुपए बिटकॉइन में निवेश कर दिया लेकिन उसे १० लाख रुपए का नुकसान हो गया।
लिंगायत ने अपनी पत्नी को बताया कि १० लाख रुपए उससे लूट लिए गए है और इसकी शिकायत वसई थाने में दर्ज कराई। उसने बताया कि वसई के पापड़ी स्थित सार्इं सेवा केंद्र के सामने एक अज्ञात चोर १० लाख रुपए नकद चुराकर फरार हो गया। लूट की घटना की शिकायत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना का पूरा पंचनामा कर जांच शुरू कर दिया। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को मौके पर कोई आपत्ति या चोरी होने की घटना का कोई सबूत नहीं मिला।
पुलिस की जांच में सामने आया कि यह चोरी नहीं बल्कि व्यापारी द्वारा बनाया गया मनगढ़ंत मामला है। वसई पुलिस ने बताया कि जब शिकायतकर्ता से पूछताछ की गई तो शिकायतकर्ता ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है कि उसने ही घर में अपनी पत्नी से १० लाख रुपए चुरा लिया और वह पैसा बिटकॉइन में निवेश कर दिया था जो नुकसान हो गया।