मुंबई, शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने यह कहते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील पर तंज कसा है कि पाटील लगभग २८ बार महाविकास आघाड़ी सरकार के गिरने की बातें कह चुके हैं। उन्हें बोलते रहने दीजिए क्योंकि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें ऐसी बातें बोलते रहना चाहिए। उनके कहने से महाविकास आघाड़ी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्हें नींद से जाग जाना चाहिए।
दरअसल चंद्रकांत पाटील ने कहा था कि राज्य में गुढ़ी पाडवा के अवसर पर नई सरकार का मुहूर्त होगा। इसके जवाब में शिवसेना नेता राऊत ने कहा कि सब जानते हैं कि ये सरकार चंद्रकांत पाटील के कहने पर नहीं गिरेगी। ये सरकार अगले २५ साल तक चलेगी।
राऊत ने कहा कि भोर के शपथ ग्रहण समारोह को २ वर्ष पूरे होने को हैं, इसलिए उसके झटके चंद्रकांत पाटील को लग रहे होंगे। इसीलिए वे कह रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी। नींद से जागिए मैं केवल यही चंद्रकांत पाटील को कह सकता हूं।
पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के बारे में पूछे जाने पर राऊत ने कहा कि परमबीर के मामले को लेकर शरद पवार के साथ चर्चा की जाए, इतना ये गंभीर मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसा सुरक्षित राज्य कोई और नहीं है। पुलिस आयुक्त रह चुके व्यक्ति का यह कहना कि मुझे खतरा है, यह किसी मजाक से कम नहीं है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


