मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज कोरोना महामारी पर बड़ा बयान दिया है। पवार ने कहा कि यदि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले इसी प्रकार बढ़ते रहे तो लॉकडाउन लगाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचेगा। फिर भी सरकार इस मामले पर 2 अप्रैल तक हालात का जायजा लेगी। उसके बाद भी यदि कोरोना मामले और जनता लापरवाही बढ़ती रही तो फिर लॉकडउन लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ती ही जा रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार इसे रोकने में असफल साबित हो रही है। कई मामलों में जनता की लापरवाही भी कोरोना के बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह है। सरकार लगातार लोगों से यह अपील कर रही है कि वे कोरोना के नियमों का पालन करें लेकिन लोग सरकार की तमाम गुजारिश को अनदेखा करते हुए नजर आ रहे हैं।
अजित पवार ने कोरोना को लेकर कुछ नई और कठोर गाइडलाइन का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मॉल, मार्केट और सिनेमाघरों में अब 50 लोगों की ही क्षमता होनी चाहिए। शादी में भी 50 लोगों से ज्यादा लोग शामिल नहीं होना चाहिए। पवार ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की भी सीमा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
अस्पतालों में कोरोना के खतरे को देखते हुए मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों को भी 50 को भी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के अंदर 35 हज़ार 952 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 111 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 53 हज़ार 795 तक पहुंच चुका है। वहीं महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 62 हज़ार 685 का आंकड़ा छू चुके हैं। फिलहाल राज्य का रिकवरी रेट 87.78% है जबकि मृत्यु दर 2.07 साथ है।
महाराष्ट्र की कैपिटल और देश के आर्थिक राजधानी मायानगरी मुंबई में भी बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना के 5 हज़ार 505 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। शहर में अब तक कुल 3 लाख 80 हज़ार 146 कोरोना के मामले हो चुके हैं। वहीं मुंबई में अब तक 11 हज़ार 623 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 14
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 878
Views This Month : 311
Views This Year : 12944
Total views : 108967
Who's Online : 0


