मुंबई, मुंबई में मादक पदार्थ के काले धंधे से मोटी कमाई की मंशा रखनेवालों के खिलाफ कल मुंबई पुलिस की एएनसी ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की। एएनसी की आजाद मैदान यूनिट ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया तो उसकी तलाशी में एक करोड़ २० हजार रुपए की हेरोइन बरामद हुई। दिलचस्प बात ये है कि पुलिस के वाहन को देखकर उक्त महिला तस्कर डर गई थी और वह भागने का प्रयास करने लगी, जिसके कारण चोर की दाढ़ी में तिनका की तर्ज पर वह खुद पुलिस के रडार पर आ गई।
बता दें कि डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दहीफले के नेतृत्व में एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) की आजाद मैदान यूनिट के अधिकारी दक्षिण मुंबई के जेजे जंक्शन स्थित आई.आर. रोड इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद एक २४ वर्षीय महिला पुलिस की गाड़ी देखकर पहले छिपने और बाद में भागने का प्रयास करने लगी, जिसके बाद गश्त पर निकले एपीआई सिद्धराम म्हेत्रे, पीएसआई अमित देवकर, मानसिंग काले व उनके सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी में ३३४ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत एक करोड़ २० हजार रुपए आंकी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला शादीशुदा है लेकिन पति से मतभेद के कारण वह अपने दो बच्चों के साथ अलग रहती है। बांद्रा-पूर्व में रहनेवाला आरोपी महिला का पिता पहले मादक पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस का मानना है कि उस दौरान आरोपी महिला ने अपने पिता को मादक पदार्थों के धंधें में मोटी कमाई करते देखा होगा। इसलिए पति से अलग होने के बाद वह भी लालच वश इस धंधे में आ गई होगी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


