मुंबई, सहित पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक भारत में ओमिक्रोन के 87 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें सबसे 32 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया. हालांकि, राज्य में बुधवार को ओमिक्रोन के 4 मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद मुंबई में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी गई है.
मुंबई में धारा 144, 16 दिसंबर से 31 दिसंबर को आधी रात तक रहेगी. ऐसे में मुंबई में नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है. धारा 144 की घोषणा होने के साथ ही मुंबई पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. पुलिस, मुंबई में प्रवेश करने वाले वाहनों में बैठे सभी लोगों से वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच करती दिखी. इसके अलावा मास्क और हेलमेट पहनने को प्रमुखता से जांच की जा रही है.
इस मौके पर दहिसर के सीनियर पुलिस अधिकारी प्रवीण पाटील ने बताया, “सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके नहीं लगवाए हैं, उनकी एंट्री बैन की जा रही है. इसके अलावा धारा 144 का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.”





Users Today : 46
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 878
Users This Month : 336
Users This Year : 9286
Total Users : 70493
Views Today : 57
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 533
Views Last 30 days : 1137
Views This Month : 460
Views This Year : 10497
Total views : 106520
Who's Online : 0


