मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को दो परेशान करने वाली खबरें सामने आयीं। एक तरफ जहां नवी मुंबई के एक स्कूल में 18 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका से लौटा एक युवक कोरोना की तीन डोज़ के बाद भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया।
अमेरिका से मुंबई आया 29 साल का एक शख्स ओमीक्रोन पॉजिटिव निकला है। बीएमसी ने बताया है कि उसे फाइजर की कोरोना वैक्सीन की तीन डोज लगी हैं। वह न्यूयॉर्क से मुंबई आया था। बाद में, बीएमसी ने आरटीसीआर टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एनआईवी (NIV) पुणे भेजा गया, जिसमें ओमीक्रोन पॉजिटिव की पुष्टि हुई। बीएमसी ने बताया कि मरीज को अमेरिका में फाइजर कोविड वैक्सीन की दो खुराक लगी है। बाद में उसने अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फाइजर का बूस्टर भी लगवाया था।
नवी मुंबई के घनसोली स्थित शेतकरी स्कूल में पढ़ने वाले 18 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में छात्रों के कोरोना संक्रमित होने से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार के दिन 600 विद्यार्थियों का को भी टेस्ट किया जाएगा।
यह सभी छात्र आठवीं से लेकर 11वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के पिता कुछ दिन पहले कतर से भारत लौटे थे। इसी दौरान एहतियातन विदेश से लौटे इस शख्स समेत पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में विदेश से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई लेकिन जांच में उनका बेटा पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद स्कूल के अन्य छात्रों का भी कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 18 छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं।
महाराष्ट्र में गुरुवार को 8 और मरीजों में ओमिक्रॉन का वेरिएंट पाए जाने की पुष्टि पुणे के एनआईवीए लैब ने जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये की है। इनमें से 6 पुणे के हैं, जबकि एक-एक मुंबई और कल्याण-डोंबिवली का है। इन सभी की उम्र 29 से 45 के बीच है। इनमें से सिर्फ 2 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6 मरीज होम आइसोलेशन में है।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


