मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया. सिख समुदाय से जुड़े अमरजीत सिंह संधु की शिकायत के बाद कंगना के ख़िलाफ़ IPC की धारा 295-A के तहत मामला दर्ज हुआ था. बता दें कि कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने किसानों और सिखों पर आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसके बाद भारत भर में कई जगहों पर सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया था. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कंगना के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर किया और जांच शुरू कर दी थी.
कंगना रनौत ने इस FIR को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट का रूख किया था जहां पर पहली सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने पुलिस को कंगना के खिलाफ 25 जनवरी 2022 तक किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया था. इसके अलावा कंगना ने पुलिस को जांच में सहयोग करने की बात कही थी. कंगना रनौत को इस मामले में 22 दिसंबर को ही पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाने जाना था लेकिन वो मुंबई में नहीं होने की वजह से उन्होंने और समय देने की मांग की थी. 23 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर वो खार पुलिस स्टेशन पहुंची और 12 बजकर 31 मिनट पर वो अपना बयान दर्ज करवाकर खार पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं.





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


