पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन इलाके में चार हमलावरों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पेशेवर पहलवान नरेश कराले पर बृहस्पतिवार रात शेल पिम्पलगांव में हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस उपायुक्त मांचक इप्पर ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला संदिग्ध और मृतक के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा है।’’उन्होंने बताया कि चार हमलावरों की पहचान की गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। इसमें कार में बैठे कराले पर हमलवार गोलियां चलाते हुए दिखे हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


