मुंबई, कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा नए साल के जश्न को फीका करने जा रहा है। यही वजह है कि मुंबई में बीएमसी ने नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी भी बंद या खुली जगह पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा दादर (पश्चिम) में एक लैब को भी बीएमसी ने सील कर दिया है। दरअसल, लैब में काम करने वाले 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।
इससे पहले ओमिक्रॉन के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने नई कोविड गाइडलाइंस का एलान किया। इनके मुताबिक, राज्य में अब रात 9 से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच लोगों से ज्यादा लोगों के जुटने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा विवाह समारोह अगर बंद जगहों पर हो रहे हैं तो 100 और खुली जगहों पर हो रहे हैं तो 250 से ज्यादा लोगों के जुटने की इजाजत नहीं होगी।
इसके अलावा उद्धव सरकार ने जिम, स्पा, होटल, थिएटर और सिनेमा हॉल को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाने का आदेश दिया है। सभी संचालकों को पहले ही अपनी पूरी क्षमता और 50 फीसदी क्षमता से संचालित होने के बारे में सरकार को बताना होगा। गाइडलाइंस के मुताबिक, बाकी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों में बंद जगह पर 100 और खुली जगह पर 250 (या जगह की क्षमता से 25 फीसदी) से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने बताया कि तकली ढोकेश्वर में जवाहर नवोदय विद्यालय के 19 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


