मुंबई, दादर इलाके में डॉ. लाल पैथलैब के 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद BMC ने पैथलैब के ऑफिस को सील कर दिया है। यह लैब दादर पश्चिम के गोखले में रोड में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले लैब का ऑफिस बॉय कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके उसके संपर्क में आने वाले 39 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें कुल 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। ऑफिस बॉय को वर्ली के NSCI में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अगली सूचना तक लैब को सील कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी पॉजिटिव के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। साथ ही लाल पैथलैब में पिछले दिनों जिन्होंने जांच कराई थी, उन्हें भी कोरोना जांच की सलाह दी गई है। शनिवार को मुंबई कोरोना संक्रमण के 757 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 280 लोग ठीक हुए हैं और किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 3,703 है। शहर में सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, गुरुवार को 602 और शुक्रवार को 683 नए मामले सामने आए थे।
देश में कोरोना वायरस के नए नए वैरिएंट ओमीक्रोन की बढ़ती चिंताओं के बीच BMC ने नए साल के जश्न में होने वाली भीड़ पर पाबंदी लगा दी है। शहर में किसी भी तरह के कार्यक्रम पर पाबंदी लगा दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। होटलों और शादी में सिर्फ 50 फीसदी लोगों को ही शामिल होने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। केंद्रीय आंकड़ों के मुताबिक, ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इसके बाद ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या दिल्ली में है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


