देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव टल सकते हैं। कोरोना के हालात को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) चिंतित है। आयोग ने हालात की समीक्षा के लिए सोमवार 27 दिसंबर को मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी मौजूद रहेंगे।
तीन दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना के हालात देखकर विधानसभा चुनावों को फिलहाल टालने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से की थी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश का दौरा कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई फैसला करने की घोषणा की थी। भारतीय सेना ने ईस्ट सिक्किम में चीन से लगे इंटरनेशनल बॉर्डर पर जबरदस्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1027 टूरिस्ट्स की जान बचाई। ये टूरिस्ट्स शनिवार को क्रिसमस दिवस के मौके पर 25 दिसंबर को बॉर्डर पर मशहूल नाथु ला पास के पास हैवी स्नोफॉल में फंस गए थे। भारतीय सेना के हवाले से बताया कि इन टूरिस्ट्स को बचाने के लिए शनिवार को ही बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में सभी टूरिस्ट्स को सही सलामत बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
आंध्र प्रदेश की जाह्नवी डांगेती ने नासा का स्पेस प्रोग्राम पूरा कर इतिहास रच दिया है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। जाह्नवी पश्चिम गोदावरी के पलाकोलू शहर की रहने वाली हैं। वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। अपनी इस उपलब्धि पर जाह्नवी का कहना है कि वे कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हैं। जाह्नवी ने अमेरिका के अलबामा में नासा लॉन्च ऑपरेशंस के कैनेडी स्पेस सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम (IASP) में भाग लिया था।





Users Today : 2
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 349
Users This Year : 9299
Total Users : 70506
Views Today : 2
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1127
Views This Month : 486
Views This Year : 10523
Total views : 106546
Who's Online : 0


