पुणे : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कोरोना बम फूटा है। यहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। कुल मरीजों में 48 छात्र शामिल हैं। कुछ दिन पहले पारनेर तहसील में स्थित आवासीय विद्यालय के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विद्यालय में पांचवीं से 12वीं कक्षा तक 400 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।
पारनेर तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश लालगे ने बताया कि सभी छात्रों तथा कर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई। उन्होंने कहा कि अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय के 48 छात्रों तथा तीन स्टाफ सदस्यों समेत 51 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में मिले सभी संक्रमितों को अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। ज्यादातर छात्रों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला नवोदय विद्यालय अहमदनगर जिले के टकली ढोकेश्वर गांव में स्थित है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 1485 नए मरीज मिले और 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल मामले 67,56,240 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,41,146 पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,102 हो गई है। आज 796 मरीज संक्रमण से उबरे जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 65,02,039 हो गई है।
राज्य में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के दो नए मामले मिले जिसके बाद इस स्वरूप के कुल मामले 110 हो गए हैं। इसमें से 57 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 92,048 लोग घर में पृथक-वास में हैं और 887 लोग संस्थागत क्वारंटीन में हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


