तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक कलयुगी पिता ने अपनी 16 माह की बेटी का पहले यौन उत्पीड़न किया फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। महाराष्ट्र के सोलापुर में रेलवे पुलिस ने 16 महीने की बेटी के शव के साथ यात्रा कर रहे दंपती को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के पिता ने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न कर गला घोंट दिया और मां ने इसमें पति का साथ दिया।
अधिकारी ने बताया कि गुजरात जाने वाली एक ट्रेन से रेलवे पुलिस ने दोनों को बच्ची के शव के साथ गुरुवार को सोलापुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए तेलंगाना के सिकंदराबाद से गुजरात के राजकोट में अपने गृहनगर जा रहे थे।
प्राथमिक जांच में पता चला कि सिकंदराबाद में तीन जनवरी को अपने घर में बच्ची के पिता (26) ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। इस अपराध में बच्ची की मां ने अपने पति का साथ दिया।
अधिकारी के अनुसार, कुछ सतर्क यात्रियों को यात्रा के दौरान बच्ची में कोई हरकत नजर नहीं आने पर संदेह हुआ और उन्होंने टिकट निरीक्षक को इस बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेलवे पुलिस) गणेश शिंदे ने कहा, ‘‘सहयात्रियों ने ट्रेन में टिकट निरीक्षक को इसके बारे में बताया, फिर सोलापुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई।’’
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को सोलापुर स्टेशन पर उतारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘मेडिकल जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि पिता ने ही यौन उत्पीड़न करने के बाद गला घोंटकर बच्ची को मार डाला। मां ने इस वारदात में उसकी मदद की। उसके बाद यह परिवार राजकोट जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया क्योंकि पति-पत्नी शव को अपने गृहस्थान पर ठिकाने लगाना चाहते थे। ’’
इस दंपती के विरुद्ध सोलापुर रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 1


