Home Crime महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 41,434 नए मामले

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 41,434 नए मामले

41
0

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 41,434 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,73,238 हो गई है. वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,009 हो गई. राज्य में कोविड-19 से अब तक 1,41,627 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू (रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक) लगाने की घोषणा की है. वहीं राज्य में स्कूल और कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे. सरकार ने प्राइवेट ऑफिस को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा नए प्रतिबंधों में जिम, ब्यूटी सैलून, स्वीमिंग पूल, चिड़ियाघर, म्यूजियम, मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे. वहीं रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और ऑडिटोरियम 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे.