मुंबई: देश में कोरोना और उसके नए ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना को लेकर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं. राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू समेत कई पाबंदियां लगाई गई हैं. महाराष्ट्र इस बार भी कोरोना से बेहाल है. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना ने 46,723 नए मामले सामने आए और इस दौरान 32 लोगों की जान चली गई. राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2,40,122 हो गया है. इन सबसे बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की प्रतिदिन की मांग 400 मीट्रिक टन है. इनमें से 250 मीट्रिक टन नॉन-कोविड और 150 मीट्रिक टन कोविड मरीजों के लिए है. अगर मांग 700 मीट्रिक टन हुई तो लॉकडाउन लगा दिया जाएगा.





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


