Home Crime प्रोफाइल में नासा और इसरो का बताता था वैज्ञानिक, 30 से ज्यादा...

प्रोफाइल में नासा और इसरो का बताता था वैज्ञानिक, 30 से ज्यादा उम्र की लड़कियों से करता था संपर्क

74
0

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने एक 29 वर्षीय विवाहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने खुद को इसरो और नासा का वैज्ञानिक बताते हुए मैट्रीमोनियल साइट्स पर एक नकली प्रोफ़ाइल बनाई और कथित तौर पर शादी के बहाने 14 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करके 1 करोड़ रुपये ठग लिए।
अतिरिक्त आयुक्त (अपराध) अशोक मोराले ने बताया कि आरोपित आदित्य उर्फ नवुष उर्फ तन्मय म्हात्रे ने मुंबई, ठाणे, कल्याण, रायगढ़, नवी मुंबई की महिलाओं को ठगा है।
एक युवती की शिकायत पर ऐक्शन
पुलिस ने कहा कि एक महिला ने अपनी प्रोफाइल पोस्ट की थी और आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उससे संपर्क किया। युवक ने उससे दोस्ती की लेकिन उससे कहा कि उसे पैसे की जरूरत है। उसने युवती से उधार के तौर पर 14.3 लाख रुपये लिए। फिर उसने 25 लाख रुपये मांगे। बाद में महिला ने कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।