मुंबई. महाराष्ट्र के युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले रेलकर्मी राकेश कौलेंद्र कुमार को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर पुलिस की मदद से उसे शाहपुर इलाके के गायत्रीपुरम स्थित उसके आवास के पास से पकड़ा है। पुलिस आरोपित को सीजीएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक, राकेश कौलेंद्र कुमार वेस्टर्न रेलवे बसई गुजरात का कर्मचारी है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर थाने में जालसाजी व अमानत में खयानत का केस दर्ज है। जनवरी 2021 से ही वह फरार चल रहा था। नौकरी दिलाने के नाम पर पालघर के कई लोगों से रुपये हड़पने के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात में ही वह महाराष्ट्र से गोरखपुर आया था।
जानकारी होने पर महाराष्ट्र पुलिस की टीम भी आ गई। टीम ने शाहपुर थाने की पुलिस की मदद से आरोपी को उसके घर के पास से मंगलवार सुबह पकड़ लिया। थानेदार शाहपुर संजय सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से आई पुलिस जालसाजी के आरोपित राकेश को गिरफ्तार की है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


