Home Country किरीट सोमैया है बीजेपी के ‘आइटम गर्ल’, नवाब मलिक का जोरदार तंज

किरीट सोमैया है बीजेपी के ‘आइटम गर्ल’, नवाब मलिक का जोरदार तंज

31
0

मुंबई : एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सोमैया बीजेपी के आइटम गर्ल की तरह व्यवहार कर रहे हैं। नवाब मलिक, नांदेड़ के दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जैसे एक फिल्म को अच्छे से चलाने के लिए आइटम गर्ल की जरूरत होती है। उसी तरह किरीट सोमैया राजनीतिक क्षेत्र में बीजेपी की आइटम गर्ल की तरह हैं। सोमैया लगातार महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों पर करप्शन का आरोप लगा कर हमला करते रहे हैं। कुछ मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ऐसे में आघाडी नेताओं और सोमैया के बीच पिछले कई महीनों से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है।
मंत्रालय में सरकारी अधिकारी की कुर्सी पर सोमैया
बीजेपी किरीट सोमैया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह प्रदेश के शहरी विकास विभाग के कार्यालय में सरकारी अधिकारी के कुर्सी पर बैठकर फाइल देख रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद महाविकास आघाड़ी गठबंधन के नेताओं ने सोमैया को घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि सोमैया ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने आरटीआई के तहत कुछ जानकारी मांगी थी। उसी सिलसिले में वह मंत्रालय पहुंचे थे। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि आखिर सोमैया किस अधिकार से सरकारी अधिकारी की कुर्सी पर बैठ कर फाइल देख रहे थे। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।