Home Crime मलाड में तीन मंजिला इमारत ढही

मलाड में तीन मंजिला इमारत ढही

30
0

मुंबई : मलाड इलाके में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत अचानक ही ढह गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। करीब तीन लोगों के बिल्डिंग के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
कुछ दिन पहले ही मुंबई के ताड़देव में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लगने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। हादसे पर संज्ञान लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए PMNRF से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। साथ ही घायलों के लिए 50,000 रुपये देने की बात कही थी।