ठाणे : ठाणे पूर्व में बन रहे सैटिस पुल के निर्माण में आ रही अड़चने अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आ रही हैं। वहीं महानगरपालिका प्रशासन ने सैटिस पुल की आड़ में पिछले कई वर्षों से टपरी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले तकरीबन 11 टपरियों पर महानगरपालिका ने कर्रवाई करते हुए हटा दिया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह महापौर नरेश म्हस्के ने घोषणा की थी कि ठाणे पूर्व में सैटिस टू प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले डेक का काम अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। जिसके बाद मंगलवार की सुबह नौपाड़ा कोपरी प्रभाग समिति के सहायक कमिश्नर शंकर पटोले के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने परियोजना में बाधा पहुंचा रहे 11 टपरियों पर कार्रवाई की। पटोले के अनुसार महानगरपालिका एस्टेट विभाग से हटाए गए टपरियों की जानकारी मिलने के बाद उन्हें अन्य जगह पर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कोपरी ईस्ट में सैटिस 2 परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है और शुक्रवार को महापौर नरेश म्हस्के ने काम की समीक्षा की। इस बैठक में महापौर ने सैटिस परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस परियोजना में 18 बाधाएं आ रही थी। उन्होंने इन सभी अड़चनों को तत्काल दूर करने का भी आदेश दिया था। इसी के अनुरूप मंगलवार को नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति ने यहां अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां के टपरियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। महानगरपालिका के नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त शंकर पटोले का कहना है कि हटाए गए टापरी धारकों को इस संबंध में पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। तदनुसार उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। इसके लिए पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा भी ली गई थी। अब सभी टपरियों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। पटोले ने कहा कि कुल मिलाकर सैटिस पुल के निर्माण के रास्ते में आने वाली बाधाओं को अब धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है औए आगामी दिनीं में कुछ और टपरियों पर कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


