मुंबई : कोरोना के नए मामलों में कमी जारी है. बीएमसी के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में 1857 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 11 की मौत हुई है. इतने ही समय में 503 लोग संक्रमण से उबरे हैं. शहर में अब तक 1036690 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 996289 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. 16546 मरीजों की मौत हुई है और 21142 मरीजों का इस समय उलाज चल रहा है.
मुंबई में रविवार को 2550 मामले आए थे और 13 मरीजों की मौत हुई है. वहीं शनिवार को 3568, शुक्रवार को 5008 और गुरुवार को 5708 मामले आए थे.
वहीं पूरे महाराष्ट्र में 28,286 मामले आए हैं, जो रविवार के मुकाबले 12 हजार से कम मामले हैं. राज्य में 24 घंटे में 36 मरीजों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में रविवार को 40805 कोरोना केस की हुई पुष्टि हुई थी. शनिवार को 46393 नए मामले आए थे.
कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए सोमवार से महाराष्ट्र में कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बहाल कर दी गईं. सरकार का कहना है कि माता-पिता और शिक्षकों की गुजारिश के बाद ही स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है, साथ ही स्थानीय प्रशासन को पूरी छूट है कि स्कूलों को खोलने और बंद करने का वो फैसला खुद ही ले सकते हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते हफ्ते शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसके तहत स्कूलों को 24 जनवरी से खोलने की सिफारिश की गई थी.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


