मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय समाचार चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मंत्री से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सतारा पुलिस ने स्थानीय यूट्यूब चैनल ‘लय भारी’ के संपादक तुषार खरात को मुंबई से गिरफ्तार किया.
कुछ विपक्षी नेताओं ने हाल ही में गोरे के इस्तीफे की मांग की थी, उन पर एक महिला को परेशान करने और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप था. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने आरोपों को खारिज कर दिया है. पिछले हफ्ते गोरे ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और तुषार खरात के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया था.
खरात को बदनाम करने का लगाया गया था आरोप
इस नोटिस में उनपर खरात को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था. गोरे ने पिछले हफ्ते कहा था कि अदालत ने उन्हें 2019 में सभी आरोपों से बरी कर दिया था और निर्देश दिया था कि सामग्री नष्ट कर दी जाए. बीजेपी नेता ने कहा था कि एक पुराने मुद्दे को उठाकर उनकी छवि खराब की गई है.
सतारा के वडूज थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘बीजेपी के सोशल मीडिया समन्वयक और गोरे के सहयोगी शेखर पटोले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खरात ने पटोले के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनसे हार्ड डिस्क भी छीन ली.’





Users Today : 30
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 416
Users Last 30 days : 893
Users This Month : 377
Users This Year : 9327
Total Users : 70534
Views Today : 37
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 1162
Views This Month : 521
Views This Year : 10558
Total views : 106581
Who's Online : 2


