मुंबई: सोमवार को महाराष्ट्र में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिंदुस्तानी भाऊ को कोर्ट ने 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसपर छात्रों को भड़काने का आरोप है। जिसके बाद आंदोलनकारी छात्रों ने सोमवार को सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन में विकास जयराम पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ और इकरार खान के नाम पर आईपीसी की धारा 353, 332, 427, 109, 114, 193, 145,146,149, 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
सोमवार को मायानगरी मुंबई के धारावी इलाके के पास छात्रों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। दरअसल 10वीं और 12वीं के छात्र एग्जाम को ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हजारों छात्रों ने इलाके के रास्ते को तकरीबन घंटे भर तक रोके रखा। इसकी वजह से पूरे धारावी इलाके में भयानक जाम भी लगा था। छात्रों के हुजूम को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मुंबई स्थित घर पर भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया छात्रों ने शिक्षा मंत्री के धारावी वाले घर पर भी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया था। दरअसल कुछ दिन पहले महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑफलाइन कराने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले के विरोध में छात्रों ने यह प्रदर्शन किया था।
इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधान परिषद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने ठाकरे सरकार को घेरते हुए कहा है कि छात्रों पर लाठीचार्ज सही नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी मांगें जायज हैं। दरेकर ने कहा कि जिस जगह पर लाठीचार्ज हुआ है, वहां से महज कुछ फासले की दूरी पर मुख्यमंत्री का घर है। ऐसे में सीएम उद्धव ठाकरे को खुद इसमें दखल देना चाहिए ताकि छात्रों को राहत मिल सके।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


