Home Crime केंद्रीय बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने बताया निराशाजनक

केंद्रीय बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने बताया निराशाजनक

27
0

ठाणे : मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। जिसमें युवाओं को रोजगार, गरीबों के लिए घर और नई ट्रेनों को लेकर कई अहम ऐलान किया। हालांकि, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किए जाने, किसानों को सहूलियत नहीं दिए जाने और आम आदमी के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा न किये जाने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और इस बजट को मध्यमवर्गीय लोगों के लिए निराशाजनक बजट करार दिया।
ठाणे के एनसीपी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आनंद परांजपे कहा कि वित्त मंत्री और पीएम मोदी वेतन भोगी और मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत की घोषणा नहीं करके उन्हें निराश किया है। परांजपे ने कहा कि पहले मोदी सरकार दो करोड़ युआओं को रोजगार देने की बात कही थी। इस आश्वासन की पूर्ति अब तक नहीं कर पाई है और अब 60 लाख रोजगार का सृजन की घोषणा भी भी सिर्फ झुनझुना लग रहा है और किसान हो अथवा मध्यम वर्गीय सभी लोगों को इस सरकार ने निराश किया है।
ठाणे के सांसद राजन विचारे ने कहा कि पिछले दो साल से वैश्विक कोरोना महामारी ने लोगों का आर्थिक गणित बिगाड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद थी कि बजट गरीबों और आम लोगों के लिए राहत लाएगा। लेकिन आम जनता को निराशा हाथ लगी है। किसानों के लिए भी बजट में कुछ खास प्रावधान नहीं किया गया है। भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने कहा कि, ये बजट समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित भारत के निर्माण वाला नवभारत बजट है। अधोसंरचना विकास के लिए 35% से अधिक राशि बजट में बढ़ाई गई है इससे अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे।