मुंबई: अब तक आपने भारतीय सिनेमा में बेहतरीन राइटर जोड़ी-सलीम जावेद के बारे में सुना होगा। हालांकि अब इस जोड़ी का नाम महाराष्ट्र की सियासत में भी शामिल हो गया है। साल 2021 में शुरू हुई बीजेपी नेता मोहित कंबोज और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की अदावत थमने का नाम नहीं ले रही है। कंबोज ने अब इस लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए महाविकास अघाड़ी के दो बड़े नेताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सियासत में मौजूद सलीम-जावेद की यह जोड़ी, अब अपने पर्सनल स्कोर सेटल करने में जुटी हुई है। कंबोज में यह आरोप शिवसेना के सांसद संजय राउत और एनसीपी नेता नवाब मलिक पर लगाया है। कंबोज के मुताबिक महाराष्ट्र की सियासत में नवाब मलिक सलीम की भूमिका में है जबकि संजय राऊत जावेद की।
ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोहित कंबोज ने कहा कि बात किसी के बार के लाइसेंस को रद्द कराने का नहीं है, मुद्दा है सत्ता में बैठकर कैसे पद का दुरुपयोग और अधिकारियों का मिस यूज़ किया जा रहा है। आपको बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के नवी मुंबई स्थित सद्गुरु रेस्टोरेंट एंड बार के लाइसेंस को रद्द कर दिया था। कंबोज ने कहा कि 24 साल बाद वानखेड़े के रेस्टोरेंट्स एंड बर के लाइसेंस को रद्द किया गया है। यह सही है या गलत यह तो वक्त तय करेगा।
मोहित कंबोज ने शिवसेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस अधिकारी ने वानखेड़े के बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस कैंसिल किया है, वो उनकी बेटी के ससुर यानी उनके समधी हैं। कंबोज ने कहा कि एक तरफ जहां अदालत अवमानना के आरोप में नवाब मलिक को फटकार रही है, वहीं दूसरी तरफ सलीम-जावेद की यह जोड़ी अपने पर्सनल स्कोर सेटल करने में लगी हुई है।
मोहित कंबोज ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब महाराष्ट्र की सत्ता में बैठे नेता अपनी निजी दुश्मनी को निकालने के लिए पद का दुरुपयोग करने में जुटे हैं? क्या अपने रिश्तेदार अधिकारियों के जरिए ऐसा करवाना सही है। इस सवाल का जवाब महाराष्ट्र की जनता भी जानना चाहती है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


