मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से सटे पालघर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में महाराष्ट्र एटीएस ने 5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है. करोड़ों की हेरोइन की इस खेप के साथ 2 ड्रग्स तस्करों को भी महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र एटीएस के आला अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों ड्रग्स पैडलर जूते के धंधे की आड़ में ड्रग्स का कारोबार चलाते थे. वह जूते के सोल में ड्रग्स को छुपाकर उसकी तस्करी करते थे, ताकि किसी को भनक न लगे.
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र एटीएस की जुहू यूनिट को अपने गोपनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि पालघर जिले की वसई तहसील के पेल्हार गांव में बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप छुपाई गई है और उसकी तस्करी होने वाली है. इस जानकारी के मिलते ही एटीएस की जुहू और ठाणे यूनिट की टीम ने मिलकर पेल्हार गांव में छापा मारा. गांव के जिस घर मे छापेमारी की गई, वहां से करीब 2 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 5 करोड़ 17 लाख रुपये है.





Users Today : 30
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 373
Users Last 30 days : 862
Users This Month : 320
Users This Year : 9270
Total Users : 70477
Views Today : 38
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 514
Views Last 30 days : 1118
Views This Month : 441
Views This Year : 10478
Total views : 106501
Who's Online : 2


